Categories: बलिया

बलिया में अब नो पॉवर कट, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 62 गांवों में बदले गए जर्जर तार व पोल

बलियावासियों के लिए अच्छी खबर है। अब जिलेवासियों को बार बार पावर कट और लॉ वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में काम करते हुए 926 गावों के जर्जर तार व पोल बदले जाने लगे हैं। क्षतिग्रस्त हो चुकी बिजली लाइनों को बदलकर नई लाइनें बिछाई जाएंगी।

इस काम की जिम्मेदारी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी पर है। कंपनी ने पांच टीमें बनाकर काम शुरु कर दिया है। सबसे पहले जर्जर तार हटाने पर फोकस किया जा रहा है। जर्जर तारों की जगह एरियल बंच कंडक्टर लगाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त पोल भी पहले जा रहे हैं। काम इतना तेजी से हो रहा है कि करीब 62 गांवों में जर्जर तार व पोल बदल दिए गए हैं। 16 और गांवों जिनमें लक्ष्मणपुर (भरोली), हरखरा (रतसर), परशुरामपुर (नगरा), संवरूपुर (गड़वार), पियरा कला (सोहांव), निपनियां (मनियर), सीवानकला (नवानगर), ककरसों (सियर) व आसमानदुहा (रेवती) शामिल हैं, इनमें इसी हफ्ते में कार्य पूरा हो जाएगा।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के इंजीनियर इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। निगम ने 70 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की है। 350 जर्जर पोल की आमद हो चुकी है। इसके लिए कंपनी ने 20 हजार से अधिक केबिल बाक्स भी मंगा लिए हैं। करीब साढ़े नौ सौ किलोमीटर लाइनें बिछाई जानी है, इसके अनुपात में 220 किलोमीटर एबीसी की आमद हो चुकी है। कार्य पूरा होने के बाद बिजली की ट्रिपिग की समस्या खत्म होगी। साथ ही जर्जर तार व पोलों से बिजली चोरी व दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

आपको बता दें कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 24 घंटे, तहसील पर 20 और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। जर्जर पोल, बिजली चोरी के कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद अब विभाग ने इस परेशानी को दूर करने कदम उठाया है। जिससे बिजली संकट दूर होगा। वहीं आपको बता दें कि चिलकहर में 06 ब्लॉक, मनियर में 02, नगरा में 08, नवागनर में 13, पंदह में 14, रसड़ा में 14, सीयर में 01, सोहांव में 04 ब्लॉक का काम पूरा हो गया है।

वहीं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 926 मजरों के तार बदले जाने हैं। हैदराबाद की कंपनी को टेंडर मिला है। एक हजार से अधिक आबादी वाले गांव चयनित किए गए हैं। बिजली चोरी रोकने को केबिल बाक्स भी लगेंगे, वह हमेशा लॉक रहेगा। सारे कनेक्शन इसी बाक्स से दिए जाएंगे। चाबी जेई के पास होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago