बलियाः बैरिया क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में आ जाते हैं। एक बार उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया है जो मीडिया की हेडलाइन बन गया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री पर अमयार्दित टिप्पणी की है। जिससे राजनैतिक माहौल गर्मा गया है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी जन्मस्थली जेपी नगर में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह अपने शब्दों पर काबू नहीं रख पाए और कुछ ऐसा विवादित बयान दिया जिससे वह राजनैतिक दलों के निशाने पर आ गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने संबोधन के दौरान मायावती पर अभद्र टिप्पणी की। जिसका वीडियो सामने आने के बाद बसपा नेता आक्रोशित हो गए।
आनन-फानन में मंगलवार की रात करीब 11 बजे जोनल कोआर्डिनेटर डा. मदन राम के नेतृत्व में बसपाई नगर कोतवाली पहुंचे। वहां विधायक पर मुकदमा व कार्रवाई के लिए कोतवाल बाल मुकुंद को तहरीर दी। बसपा नेताओं ने चेतवानी दी है कि यदि BJP विधायक पर कार्रवाई नहीं की गयी तो बसपा आंदोलन करेगी। जोनल कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने कहा कि उल-जुलूल बयानों के जरिए सत्ता हासिल करने की फिराक में जुटी भाजपा और उसके नेताओं की मंशा को हम कामयाब नहीं होने देंगे।
चाल, चरित्र, चेहरा व नारी सम्मान की बात करने वाली भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे विधायकों व नेताओं को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। वहीं पूरे मामले में विधायक ने एक निजी चैनल को बयान देते हुए फिर अपने बयान को दोहराया कि हमने यही बोला है कि दलित हितों की बात करने वाली मायावती वैभव की दुनिया में नाचती हैं। उनका दलितों से कोई लेना-देना नहीं है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…