सरकारी कागजों में बलिया की सड़कें गड्ढा मुक्त, क्या है जमीनी हकीकत?

बलिया को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रशासन की ओर से एक अभियान चलाया गया। 20 सितंबर से 8 अक्टूबर तक जिले में गड्ढा मुक्त अभियान चलाकर सड़को को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। जिले की टूटी-फूटी सड़कों के मरम्मत के लिए अभियान चलाया गया। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सड़कें जमीन पर कम कागजों में ज्यादा गड्ढा मुक्त हुई हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अभियान की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दिया गया है।

बलिया जिले के सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के तहत आने वाली सड़कों गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए अभियान चलाई गई थी। इसके तहत लगभग 91 सड़कों के 43 किलोमीटर लंबाई को को गड्ढा मुक्त किया जाना था। गड्ढा मुक्त अभियान के नाम पर प्रशासन ने गड्ढों में गिट्टी और मिट्टी भरवा दिया। यह काम इस ढंग से किया गया कि तत्काल सड़क ठीक दिखने लगे। ताकि शासन को भेजे जा रहे रिपोर्ट में काम दिखाया जा सके।

बता दें कि इस अभियान के तहत बलिया के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना था। बारिश का मौसम होने की वजह से लंबे समय तक काम ठप ही रहा। लेकिन मौसम ठीक होने के बाद जब काम शुरू हुआ तब भी महज कोरम ही पूरा किया गया। ग्रामीण इलाकों की सड़कों के गड्ढों में गिट्टी और मिट्टी मिलाकर भर दिया गया। लेकिन काम पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद ये गड्ढे फिर से मुंह खोलकर बैठ गए हैं। शहरी इलाकों का भी हाल कमोबेश इसी तरह है। नगर के टीडी कॉलेज चौराहा से डीएम आवास होते हुए कुंवर सिंह चौराहा तक जाने वाली सड़क गड्ढा मुक्त किए जाने के कुछ ही दिनों बाद झांझर हो गई है। वाहनों की आवाजाही के साथ गड्ढों में भरे गए गिट्टी भी अपनी जगह बदल रहे हैं।

अपना बचाव करते हुए बलिया के सीआरओ और नगरीय क्षेत्र के नोडल अधिकारी ने मीडिया में बयान दिया है कि “सड़कों को पिच नहीं करना था। बल्कि गड्ढा मुक्त करना था। जो कि कर दिया गया है। बारिश की वजह से काम पर असर पड़ा है। कुछ जगहों पर काम बच गया है उसे जल्द ही निपटाया जाएगा।” गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से जिन सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने की रिपोर्ट भेजी गई है उनमें बलिया नगर पालिका की 12 सड़कें, रसड़ा नगर पालिका की दस, बेल्थरारोड नगर पंचायत की 16, रेवती नगर पंचायत की तीन, बांसडीह नगर पंचायत की 5, सिकंदरपुर नगर पंचायत की 3 सड़कें शामिल हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago