Categories: बलिया

बलिया में महापुरुषों के नाम से बनेंगे तालाब, 75 तालाबों का होगा कायाकल्प

बलियाः प्रदेश सरकार के द्वारा अमृत सरोवर योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बलिया के 75 तालाबों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। खास बात यह है कि इन तालाबों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा।

तालाबों के सुंदरीकरण के बाद उनके नाम समग्र क्रांति के अग्रदूत जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, डॉ केदारनाथ सिंह, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा अमर शहीद मंगल पांडे, शेर-ए-बलिया चित्तु पांडे, सेनानी रामअनंत पांडेय, ठाकुर जगन्नाथ सिंह, महानंद मिश्र समेत अन्य महापुरुषों के नाम पर रखे जाने की योजना है।

शिलापट्ट पर भी इन महापुरुषों का नाम लिखवाया जाएगा। वहीं आने वाली पीढ़ी महापुरुषों के बारे में जान सकें, इसके लिए उनसे जुड़ी कहानियों की वॉल पेंटिंग भी करावाई जाएगी। सरकार का प्रयास है कि महापुरुषों के बलिदान के बारे में बच्चे जान सकें, ताकि वह उनका सम्मान करें और महापुरुषों की पहचान धूमिल न हों।

इसके अलावा सरकार यह भी प्रयास कर रही है कि महापुरुषों के गांव में ही तालाब मिल जाएं, ऐसा संभव नहीं होने पर आस-पास गांव के तालाबों को उनके नामों से जोड़ा जायेगा। अभी तक सेटेलाइट के जरिए 95 तालाबों का चयन हुआ है। जिनकी सूची शासन ने मनरेगा को भेजी थी। वहीं मनरेगा सेल की ओर से तालाबों के चह्निांकन के बाद इस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। दो से तीन दिन के अंदर मनरेगा जॉब कार्डधारकों द्वारा इन तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा। डीसी मनरेगा ने इसके लिए सभी ब्लॉक के बीडीओ, प्रधानों व एडीओ पंचायत को निर्देश दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago