Categories: बलिया

बलियाः सफाईकर्मियों की मनमानी से गांवों में पसरी गंदगी

बलिया के ग्रामीण इलाके स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। जिले के गांवों में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं वजह है सफाईकर्मियों की मनमानी। यूं तो जिले की कुल 940 ग्राम पंचायतों की साफ-सफाई के लिए 2320 सफाईकर्मी तैनात हैं लेकिन गांव की गलियां गंदगी से पटी पड़ी हैं।

गांव में जगह जगह पसरी गंदगी बीमारियों को न्यौता दे रही है। ग्रामीण परेशान हैं लेकिन सफाईकर्मी अच्छी वेतन लेने के बावजूद भी काम पर नहीं आते। गांव की सफाई के लिए जिम्मेदार 2320 कर्मचारियों की वेतन पर हर माह करीब 7.12 करोड़ रुपए खर्च होते हैं लेकिन अपनी नियुक्ति के बाद से ही सफाईकर्मी मनमाने ढंग से काम करते हैं।

कई गांवों में सफाईकर्मी पहुंचते ही नहीं और जहां पहुंचते हैं वहां बिना कोई काम किए वापस लौट जाते हैं। हनुमानगंज ब्लॉक के सागरपाली में महीनों से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है और नालियां बजबजा रही हैं। ग्राम प्रधान शैल देवी की मानें तो इस बाबत कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने बताया कि गांव में तैनात दो सफाईकर्मियों को दो माह से पैरोल जारी नहीं किया गया है इसके बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

सफाईकर्मियों के न आने से गांव कचरे के ढेर में तब्दील होते जा रहे हैं। वहीं जिले के अधिकांश कार्यालयों में शासन के आदेश के विपरीत सफाईकर्मियों को लगाया गया है। नियुक्ति के बाद से ही जिला पंचायत राज कार्यालय में आधा दर्जन सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा डीडीओ, सीडीओ, जिला दिव्यांग जन कल्याण, समाज कल्याण आदि कार्यालयों में सालों से 80 से अधिक सफाईकर्मी सम्बद्ध हैं। कई सफाईकर्मी तो अफसरों के बंगले पर भी ड्यूटी बजाते हैं। जबकि इतनी संख्या में सफाईकर्मियों की कार्यालय में जरुरत नहीं होती।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago