Categories: featured

बलिया डीएम ने निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी को लगाई कड़ी फटकार

बलिया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक ना होने के कारण उन्होंने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय सिंह को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था जल्द से जल्द ठीक हो जानी चाहिए अन्यथा प्रशासनिक कार्यवाही के लिए तैयार रहे।साथ ही उन्होंने शौचालयो और औषधि कक्षो का भी निरीक्षण किया।

औषधि कक्ष में उन्होंने मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि चिकित्सालय में शौचालय का उपयोग स्टोर रूम के रूप में तथा साइकिल तथा अन्य सामान रखने के लिए किया जा रहा है। मरीजों को भर्ती करने वाले कक्ष की स्थिति जर्जर पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए उन्होंने जल्द से जल्द साफ सफाई की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने चिकित्सालय में योगा कक्ष का भी निरीक्षण किया। योगा प्रशिक्षक सर्वेश कुमार से उन्होंने योगा के लिए आने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान डीएफओ श्रद्धा यादव, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र के अतिरिक्त चिकित्सालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago