यूपी के इन 22 जिलों में खुलेंगे राजकीय पॉलीटेक्निक, तेज़ी से हो रही तैयारी

लखनऊ- राजधानी में जल्द एक और राजकीय पॉलीटेक्निक खुलेगा। इसके लिए जगह चिह्नित हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य 21 जिलों में एक-एक पॉलीटेक्निक संस्थान खोले जाएंगे।

कुल 22 जिलों में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान खोले जाने का प्रस्ताव है। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश भर में इसके लिए जगह भी चिन्हित हो गई है। बजट मिलने के साथ ही इनको तैयार करने का काम भी तेज होगा।

अभी लखनऊ शहर में दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान मौजूद हैं। इनमें राजकीय पालीटेक्निक लखनऊ और राजकीय महिला पॉलीटेक्निक लखनऊ शामिल हैं। इसके साथ ही एक नया राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान जल्द बक्शी का तालाब में खोला जाएगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

इसके अलावा लखनऊ में राजकीय, सहायता प्राप्त, समाज कल्याण से संचालित एवं निजी पॉलीटेक्निक मिलाकर कुल 59 पॉलीटेक्निक संस्थान वर्तमान में मौजूद हैं।

अधिकारियों की मानें तो मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में पूरे प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों को बढ़ावा देने की बात कही थी, जिसके बाद से इनके लिए जमीन खोजना शुरू हो गया था।

प्राविधिक शिक्षा अधिकारियों ने इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली है। प्रदेश भर के 22 जिलों में जगह चिह्नित करने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। पॉलीटेक्निक संस्थान खोलने जाने से छात्रों के कौशल को निखारा जा सकेगा। प्रशिक्षित छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

इन जगह खुलेंगे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान 
1- बिलासपुर, रामपुर
2- सिकन्दराऊ, हाथरस
3- मारहरा, एटा
4- बिलसी, बदायूं
5-फरीदपुर, बरेली
6- लखीमपुर, खीरी
7- गोयामऊ, हरदोई
8- बक्शी का तालाब, लखनऊ
9- सलोन, रायबरेली
10- कादीपुर, सुलतानपुर
11- पट्टी, प्रतापगढ़
12- छिबरामऊ, कन्नौज
13- हमीरपुर, हमीरपुर
14- बबेरु, बांदा
15- टाण्डा, अम्बेडकर नगर
16- महसी, बहराइच
17- बलरामपुर, बलरामपुर
18- हर्रेया, बस्ती
19- फूलपुर पर्वइ, आजमगढ़
20- घोसी, मऊ
21- रोहनियां, वाराणसी
22- कायमगंज, फरुर्खाबाद

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago