नौजवान पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रही है भाजपा- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करने में लगी है। वह युवा पीढ़ी को अंधविश्वास और रूढ़िवादिता के अंधेरे में फंसाए रखना चाहती है। उसे नौजवानों के भविष्य निर्माण की कतई चिंता नहीं है।

श्री अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुई समाजवादी युवजन सभा की बैठक में यें बात कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी विचाराधारा को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। वह भ्रम, अफवाह और गुमराह करने की साजिश करती है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। नौजवानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में छात्रों को दाखिला देने में बंदिशें लगाई जा रही हैं।

भाजपा बेरोजगारी के मुद्दे पर मौन हैं। सत्ताधारियों  के कारण बहन-बेटियों का मान सम्मान खतरे में है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल – 100 व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। अखिलेश ने इस बात पर जोर दिया कि जनगणना के आधार पर अवसर और हक-सम्मान की व्यवस्था होनी चाहिए। सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी ही संघर्ष करती आई है। बिना गैर बराबरी को मिटाए सामाजिक सद्भाव नहीं हो सकता है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से तमिलनाडु से आए डी. शशिकुमार धर्मलिंगम ने अपने 80 साथियों के साथ मुलाकात की और समाजवादी पार्टी की ताकत के विस्तार के बारे में चर्चा की। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारी तमिलनाडु में समाजवादी पार्टी कर रही है। इसके लिए ही धर्मलिंगम ने अखिलेश यादव को चेन्नई आने का निमंत्रण दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago