बलिया: बस-मैजिक की ज़ोरदार टक्कर में एक मौत, दो घायल

बलिया- बस व मालवाहक मैजिक के बीच आमने-सामने की हुई भिड़न्त में एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना में चालक समेत दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों से एक का इलाज मऊ में चल रहा है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ निवासी नरेन्द्र की मैजिक नगरा से मूर्गा लेकर वापस लौट रही थी। बताया जाता है कि गाड़ी चट्टी से सटे बभनौली गांव के पास से गुजर रही थी, तभी सामने से जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस से टक्कर हो गयी।

दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत कुछ इस कदर हुई की मैजिक बस के अंदर घुस गयी तथा उस पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। हादसे में नरेन्द्र का नाती आजमगढ़ जनपद के सरयां थाना क्षेत्र के कोटिया निवासी 23 वर्षीय ज्ञान प्रकाश सिंह वाहन में ही फंस गया।

तेज आवाज के साथ हुई इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये तथा चालक बुढ़ऊ निवासी 24 वर्षीय संजय राम व गड़वार निवासी 28 वर्षीय सरल अंसारी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद ट्रैक्टर के सहारे बस से मैजिक को अलग कर ज्ञान प्रकाश को बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने संजय व ज्ञानप्रकाश को वराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग युवक को लेकर वराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। संजय का उपचार मऊ के प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago