बलिया। – बिल्थरारोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर करीब एक सप्ताह से एन्टी रैबिज इंजेक्शन के लिए दर दर ठोकर खाती एक युवती थकहार कर सोमवार को सीएचसी परिसर में धरने पर बैठ गयी। जहां दिन भर अस्पताल का कोई कर्मचारी, अधिकारी पूछने तक नहीं आया। लेकिन युवती के जिद के सामने आखिकार अस्पताल को झुकना पड़ा। उन्होंने बाहर से एंटी रैबिज का इंजेक्शन मंगा कर युवती को लगाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर करीब एक सप्ताह से एंटी रैविज इंजेक्शन के लिए दर दर भटक रही। थकहारकर सोमवार को सीएचसी परिसर पर धरने पर बैठ गयी। सुबह से धरने पर बैठी युवती का अस्पताल का कोई कर्मचारी, डॉक्टर या कोई अधिकारी युवती का हाल जानना भी मुनासिब नहीं समझा।
नगर के इमिलिया निवासी अफसाना पुत्री नेसार अहमद को एक सप्ताह पहले बन्दर काट लिया था। इसके बाद वह सीएचसी सीयर पहुँची किन्तु एंटी रैविज इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण उसे खुब दौड़ाया गया। इसी बीच अफसाना सोमवार को पुलिस चौकी सीयर प्रभारी को सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र देने के बाद सीएचसी सीयर पहुँचकर एंटी रैविज इंजेक्शन लगवाने के लिए धरने पर बैठ गयी। जहां सुबह से शाम हो गयी। किसी ने उसकी खबर तक नहीं लिया।
सीएचसी अधीक्षक जीपी चौधरी का कहना है कि सीएचसी पर एंटी रैविज इंजेक्शन नही है। जिससे मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। लेकिन युवती ने अपने हार नहीं माना, उसके जज्बे को देखकर आखिरकार सीएचसी प्रशासन को झूकना पड़ा। उन्होंने देर शाम बाहर से एंटी इक्जेशन मंगा कर युवती को लगाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…