रसड़ा कोतवाल के खिलाफ पत्रकारों ने शुरू की अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल, हड़कंप

बलिया
जनपद के कोतवालीरसड़ा के कोतवाल द्वारा विगत दिनों पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ पत्रकारों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ​ले रहा है। लिखित शिकायत के बाद कारवाई न होने पर पत्रकारों ने सोमवार को अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र द्वारा पत्रकारों के साथ 12 जुलाई 2018 को रसड़ा रेलवे स्टेशन पर किये गये दुर्व्यवहार के खिलाफ लिखित शिकायत करने के वावजूद कार्यवाई न होने पर आज से पत्रकारों द्वारा भूख हड़ताल शुरू कर दिया गया है ।

अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह बैठे है । श्री सिंह ने कहा कि जब तक रसड़ा कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नही होता है, तब तक मेरी भूख हड़ताल जारी रहेगी ।

कहा कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर के द्वारा मुख्यमंत्री जी को पत्रक देकर कार्यवाई की मांग 16 अगस्त को की गई थी । यही नही आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई तो पुलिस विभाग ने कोतवाल रसड़ा को ही अपने खिलाफ जांचकर आख्या देने का आदेश दिया है ।

ऐसे में जब शासन, प्रशासन ने न्याय नही मिल पाया तो सोमवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर गांधीवादी तरीके से अपना आंदोलन शुरू किया गया है

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago