बैरिया MLA का फिर विवादित बयान, कहा-धर्मयुद्ध होगा 2019 का लोकसभा चुनाव

अपने बयानों से मीडिया  में  बने रहने वाले बलिया से  बैरिया  विधायक सुरेंद्र सिंह ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि इसमें पांडवों के रूप में भाजपा तथा कौरवों के रूप में अन्य दल होंगे। कौरवों-पांडवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई होगी। जिसे देश की जनता देखेगी।

महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव धर्मयुद्घ और न्याय के क्षेत्र में होगा। विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई की तरह यह पांडवों और कौरवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई का साक्षी होगा।

पांडवों के सेनापति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे, जो अर्जुन की भूमिका निभाएंगे, जबकि कौरवों का नेतृत्व की भूमिका में कांग्रेस सहित अन्य दल होंगे। वहीं धृतराष्ट्र की भूमिका में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव निभाएंगे। लोकतंत्र की लड़ाई में हमेशा विजय न्याय की होती है जो नरेंद्र मोदी होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए सिंह ने कहा उनके पास भारत और भारतीयता के साथ कोई संबंध नहीं है। राहुल गांधी में राजनीतिक क्षमता की कमी है, वह कांग्रेस के अंतिम अध्यक्ष साबित होंगे।

विधायक ने दावा करते हुए कहा कि 12 मई के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद, देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। जिस दिन कांग्रेस खत्म हो जाएगी, राहुल गांधी भारत छोड़ देंगे और इटली में अपने मां के साथ बस जाएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago