बलिया- लूट की बाइक के साथ पांच अंतरप्रांतीय चोर गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने लूट की दो बाइक के साथ पांच अंतर प्रांतीय चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में खुलासा करते हुए आजमगढ़ डीआईजी विजय भूषण ने बताया कि पकड़े चोर भीमपुरा थाना के बरवारत्ती निवासी कुन्नू सिंह उर्फ हरेंद्र सिंह पुत्र दिनेश सिंह, आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना के सहबदिया निवासी विवेक उर्फ बब्बलू सिंह पुत्र रामसबद सिंह, मऊ जिले के मधुबन थाना के उसरी सरदा निवासी अंकित पुत्र अरमर नाथ गुप्ता, इसी थाने क जलपुरवा निवासी राबिन सिंह पुत्र मनोज सिंह तथा मधुबन थाना के युसूफपुर निवासी नीरज गोंड पुत्र सुरेंद्र नाथ गोंड है। इन्होंने सुनील पुत्र प्रहलाद निवासी बेलउझा थाना हलधरपुर मऊ से एक बाइक, दो मोबाइल व अलमारी की चाभी लूट लिया था।
13 अप्रैल 2018 की रात बेल्थरारोड-नगरा रोड पर जमुआव गांव के पास गोपाल यादव पुत्र हरि कृष्ण यादव निवासी शोभा उत्तम थाना गड़वार का मोबाइल ओपो लूट लिया था। इसके बाद 27 अप्रैल 2018 को नगरा-भीमपुरा रोड पर सिकंदरापुर गांव के पास रात में लक्ष्मण पुत्र ननकू प्रसाद निवासी सिकंदरापुर थाना भीमपुरा से 20 हजार नकदी लूट लिया था। वहीं 30 अप्रैल 2018 को की रात नगरा-रसड़ा रोड स्थित सोनापाली ग्राम के पास राजेंद्र गुप्ता पुत्र स्व. शोभनाथ व अजय चौरसिया पुत्र बालेश्वर चौरसिया निवासी प्यारेलाल चौराहा कोतवाली रसड़ा को गोली मार कर घायल कर दिया था। इनके विरूत्र उपरोक्त घटनाओं का मुकदमा क्रमश: थाना भीमपुरा, उभांव व नगरा में पंजीकृत है। बताया कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है।
जिसका मुख्य सरगना कुन्नु सिंह उर्फ हरेंद्र सिंह है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कस्बा में रैकी कर सुनसान स्थान पर घटना को अंजाम देते हैं। कुन्नु सिंह ने बताया कि भीमपुरा, उभांव, नगरा थाना क्षेत्र में अंकित, रॉबिन सिंह, नीरज गोड़ के साथ घटना को अंजाम दिया। डीआईजी ने बताया कि इनके पास से लूट की दो बाइक, दो मोबाइल, एक पिस्टल, एक तमंचा, छह जिंदा कारतूस तथा 3350 रूपया बरामद किया गया है। डीआईजी ने पकड़ने वाली टीम को ईनाम देने की घोषणा की।
बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago