Categories: देश

15 राज्यों में आज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना, गृह मंत्रालय की चेतावनी जारी

देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। गृह मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में चेतावनी जारी की।

भारतीय मौसम विभाग के हवाले से गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी गरज-बरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों में भी धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

प्रभावित नहीं होगा मानसून :
आपको बता दें कि चार राज्यों में आने वाले तूफान का असर मानसून पर नहीं पड़ने वाला है। तूफान की स्थिति मौसम की तीन अलग-अलग स्थितियों से बनी है। पश्चिम में तनाव के कारण राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवात परिसंचरण की स्थिति बनी, जिससे गरजने वाले बादल बने। यह पैटर्न यूपी होते हुए बिहार पहुंचा और वहां उसे बंगाल की खाड़ी से नमी मिली। इसी वजह से उच्च तापमान के चलते तूफान जैसा माहौल बन गया।

हिमाचल के इन जिलों में चेतावनी:
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलान, हमीरपुर, मंडी, कांगरा और ऊना में 7-8 मई को तेज हवा और आंधी चलने की चेतावनी दी।

हरियाणा में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
शिक्षा मंत्री ने तेज आंधी-पानी की आशंका को देखते हुए दो दिन के निजी सरकारी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। आज और कल प्रदेश में तेज आंधी की आशंका से स्कूलों को बंद रखा जाएगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की मौसम जानकारी के बाद स्कूलों बंद रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, एहतियात के तौर पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago