बलिया : सड़क हादसे में युवा भाजपा नेता की मौत

बलिया (हल्दी)। थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर रात कार व ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन युवकों की गंभीर हालत देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बिहार के बक्सर जिले से एक कार में सवार होकर चार दोस्त किसी मांगलिक कार्यक्रम में छपरा बिहार जा रहे थे। अभी हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें बिहार बक्सर जिला के शिक्षा कालोनी निवासी विकाश पांडेय (25) पुत्र विजय कुमार पांडेय , राहुल तिवारी (25) पुत्र गोरख नाथ तिवारी , सोनू पांडेय (26) एवं मृतक अनूप ओझा (25) पुत्र वीरेन्द्र ओझा शामिल है। जानकारी के अनूसार अनूप ओझा भाजपा के युवा मोर्चा कार्य समिति के सदस्य थे। इस घटना से यूपी बिहार के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। इसकी सूचना परिवार के लोगों को रात में ही दे दी गई है।
वही उभांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनाडीह निवासी जितेंद्र (32), रिंकी (30) और तारा देवी (50) बाइक पर सवार होकर सीयर-सोनाडीह मार्ग होकर बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे कि पड़री गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो के धक्के से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं नगरा मार्ग पर फरसाटार ग्राम के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अजीत (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर की हड्डी टूट गई । अजीत ट्रेन से आ रहे अपने भाई को लेने बाइक से बेल्थरारोड स्टेेशन जा रहा था कि फरसाटार के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। हालत गंभीर है । हादसे के बाद टेंपो और ट्रक चालक भाग निकले। जबकि बहोरवा मुबारकपुर मार्ग पर शनिवार को शाम कोयला लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से चालक शिव यादव (46) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सीएससी सीयर पर कराया गया ।
बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago