बलिया- हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार की देर रात कार व ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर में जेएनयू के इंजीनियरिंग छात्र की मौत , मृतक की पहचान अनुपम ओझा के रूप में हुई है जो की बिहार के के खरहाटांड़ गांव का रहने वाला था। बताया जाता है की ये हादसा बलिया-बैरिया एनएच पर रात में हुआ। खबर के मुताबिक अनुपम ओझा दोस्तो के साथ शादी समारोह में जा रहा था। अभी हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक अनुपम ओझा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन युवकों की गंभीर हालत देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त परीक्षण के लिए भेज दिया। जिसमें बिहार बक्सर जिला के शिक्षा कालोनी निवासी विकाश पांडेय (25) पुत्र विजय कुमार पांडेय , राहुल तिवारी (25) पुत्र गोरख नाथ तिवारी , सोनू पांडेय (26) एवं मृतक अनूप ओझा (25) पुत्र वीरेन्द्र ओझा शामिल है। जानकारी के अनूसार अनूप ओझा भाजपा के युवा मोर्चा कार्य समिति के सदस्य थे। इस घटना से यूपी बिहार के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। इसकी सूचना परिवार के लोगों को रात में ही दे दी गई है।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…