अपने बयानों से मीडिया में बने रहने वाले बलिया से बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि इसमें पांडवों के रूप में भाजपा तथा कौरवों के रूप में अन्य दल होंगे। कौरवों-पांडवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई होगी। जिसे देश की जनता देखेगी।
महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव धर्मयुद्घ और न्याय के क्षेत्र में होगा। विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई की तरह यह पांडवों और कौरवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई का साक्षी होगा।
पांडवों के सेनापति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे, जो अर्जुन की भूमिका निभाएंगे, जबकि कौरवों का नेतृत्व की भूमिका में कांग्रेस सहित अन्य दल होंगे। वहीं धृतराष्ट्र की भूमिका में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव निभाएंगे। लोकतंत्र की लड़ाई में हमेशा विजय न्याय की होती है जो नरेंद्र मोदी होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए सिंह ने कहा उनके पास भारत और भारतीयता के साथ कोई संबंध नहीं है। राहुल गांधी में राजनीतिक क्षमता की कमी है, वह कांग्रेस के अंतिम अध्यक्ष साबित होंगे।
विधायक ने दावा करते हुए कहा कि 12 मई के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद, देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। जिस दिन कांग्रेस खत्म हो जाएगी, राहुल गांधी भारत छोड़ देंगे और इटली में अपने मां के साथ बस जाएंगे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…