बलियाः सहतवार में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर की बताई जा रही है जहां मेले में बाइक ले जाने से मना करने पर युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। फिलहाल आरोपी तीनों युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं।
जानकारी के मुताबिक दशहरा मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है। घटना वाले दिन यानि शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास सिपाही बलराम, अविनाश मौर्य व नरसिंह पटेल की ड्यूटी थी। मेले में काफी भीड़ बढ़ रही थी जिसे देखते हुए पुलिस ने बाजार की तरफ वाहनों को जाने से रोक दिया।
इसी बीच तीनों युवक वहां पहुंचे और वाहन अंदर ले जाने के जिद पर अड़ गए। उन्होंने पुलिस से काफी बहसबाजी की। लेकिन बात तब ज्यादा बढ़ गई जब तीनों युवक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर लगे। इससे तीनों जवान घायल हो गए। वहीं घटना के बाद भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने प्रदीप कुमार राजभर, घनश्याम व अनन्त निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुकदमा कायम करते हुए न्यायालय भेज दिया।
इधर सिकंदरपुर शहरा मेले में दुर्गा मैदान में दो पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले कुछ युवकों में कहासुनी हुई तो पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया लेकिन पुलिस के जाते ही कुछ देर बाद दोनों तरफ से दर्जनों की संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इसके बाद एक-दूसरे पर लाठी व ईट-पत्थर चलाने लगे। इसमें हरींद्र पासवान व राकेश तुरहा घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मोर्चा संभाला।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…