Categories: बलिया

बलिया: गंभीर रूप से घायल दो सिपाहियों को भेजा गया वाराणसी, कैसे हुई दुर्घटना?

बलिया में घटी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हल्दी थाना के दो सिपाहियों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 22 वर्षीय श्रवण कुमार और 25 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव बीती रात हल्दी थाना क्षेत्र के जबही ग्राम सभा में गश्त के दौरान एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। गश्त के दौरान ही अचानक एक नीलगाय उनके सामने आ गई थी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को आननफानन में दोनों सिपाहियों का प्राथमिक उपचार कराया। स्थिति गंभीर होने की वजह से दोनों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

बलिया जिला अस्पताल ने दोनों की हालत बिगड़ते देख वाराणसी रेफर कर दिया। हल्दी थाना के उप निरिक्षक शैलेन्द्र पांडेय दोनों सिपाहियों के साथ वाराणसी भेजे गए हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक सिपाही की स्थिति नाजूक है। बता दें कि शुक्रवार की रात दस बजे विजयदशमी के मौके पर दोनों सिपाही गश्त पर निकले थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।

Akash Kumar

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

21 hours ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago