Categories: बलिया

यूपी कांग्रेस समिति के प्रदेश सचिव बने चित्तु पांडे के प्रपौत्र जैनेंद्र पांडेय ने बताया बलिया में कांग्रेस कितनी तैयार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस लिया है। पार्टियां अपने संगठन को अब अंतिम बार ठोक-ठेंठा रही हैं। ताकि उन्हें चुनावी मैदान में पूरे दमखम के साथ उतारा जा सके। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश समिति की घोषणा की है। इस चुनाव समिति में बलिया से कांग्रेसी नेता जैनेंद्र पांडेय को भी शामिल किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति का प्रदेश सचिव बनाया गया है। जैनेंद्र पांडेय स्वतंत्रता सेनानी और शेर-ए-बलिया कहे जाने वाले चित्तू पांडेय के प्रपौत्र हैं।

जैनेंद्र पांडेय को कांग्रेस पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश समिति में प्रदेश सचिव बनाया गया है। जैनेंद्र पांडेय ने बलिया खबर से बातचीत में कहा कि “अभी मैं झारखंड में पार्टी के लिए काम कर रहा था। लेकिन कांग्रेस ने मुझे उत्तर प्रदेश का सचिव बनाया है। हालांकि कौन से जिले का भार हम पर रहेगा अभी यह तय नहीं है। आने वाले दो-चार दिनों में कांग्रेस की ओर से जिले की सूची भी जारी कर दी जाएगी।”

बलिया जिले में कांग्रेस के खस्ताहाल पर जैनेंद्र पांडेय ने कहते हैं कि “राजनीति में यह सब होते रहता है। कभी बलिया में बसपा का बोलबाला था लेकिन आज वो पूरे प्रदेश में कहीं नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने बलिया में अपना संगठन मजबूत किया है। पहले बलिया में हमारी पार्टी का बूथ स्तर पर संगठन कमजोर था। किंतु आज हमारा बूथ से लेकर ब्लाक स्तर तक संगठन तैयार है।”

थोड़े अतिरिक्त जोश के साथ जैनेंद्र पांडेय कहते हैं कि “इस देश में दो चीजों को कोई नहीं रोक पाया है। वो है आंधी और गांधी। इस बार भी कोई गांधी को नहीं रोक पाएगा। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व के में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।”

सियासी गलियारों ये चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है कि प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रियता का नुकसान समाजवादी पार्टी को होगा। जिसका फायदा सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। इस गुणा-गणित पर जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि “प्रदेश और पूरे देश में भाजपा के सामने कोई लड़ रहा तो वो है कांग्रेस पार्टी। इसलिए हमने नारा भी दिया है कि ‘परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प’।” पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और ओवैसी की पार्टी भाजपा की बी टीम है। सदन में विपक्षी एकता के समय ये पार्टियां वाक आउट कर जाती हैं।”

अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में चार सौ सीटें जीतने के दावे पर कटाक्ष करते हुए जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव और भाजपा विधानसभा में उतनी सीटें जीत जाएंगी, जितनी सीट है भी नहीं। जिसका नाम ही ‘अक्ल लेस’ है उस पर अब हम ज्यादा कुछ क्या कहें? हम झूठी संख्या नहीं बताएंगे लेकिन ये जरूर है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago