Categories: बलिया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति में महासचिव बने राघवेंद्र प्रताप सिंह, बताया बलिया का पूरा समिकरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस लिया है। पार्टियां अपने संगठन को अब अंतिम बार ठोक-ठेंठा रही हैं। ताकि उन्हें चुनावी मैदान में पूरे दमखम के साथ उतारा जा सके। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश समिति की घोषणा की है। प्रदेश समिति में बलिया से कांग्रेस के नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह का भी नाम शुमार है। राघवेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। राघवेंद्र प्रताप सिंह बलिया जिले के हालपुर गांव के निवासी हैं। इससे पहले वो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव भी रहे चुके हैं।

राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बलिया खबर से बातचीत में कहा कि “पार्टी ने हमें प्रदेश कांग्रेस समिति का महामंत्री बनाया है। अभी तक मैं प्रदेश सचिव था। आने वाले दिनों में जल्द ही क्षेत्र का निर्धारण हो जाएगा। जिन जिलों में पार्टी जिम्मेदारी देगी वहां हम अपनी पूरी ताकत से पार्टी के लिए मेहनत करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।”

बलिया जिले में कांग्रेस की स्थिति पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “अभी बलिया में हमारे एक भी विधायक नहीं है। लेकिन इस बार के चुनाव में पार्टी अपनी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरों ने पूरा माहौल बदल दिया है। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले में जिस तरह कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हुई है उसने प्रदेश में कांग्रेस की हवा तैयार की है। लेकिन भाजपा किसानों के हत्यारों को बचा रही है। अब तक गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा भी नहीं लिया है भाजपा सरकार ने।”

राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रियंका गांधी की सक्रियता पर कहते हैं कि “हाल ही में बनारस में प्रियंका गांधी जी की जनसभा में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा था, उसे पूरे देश ने देखा। बलिया के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह उत्साहित हैं। हम लोग 2022 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

कांग्रेस नेतृत्व और जी23 नेताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि “देखिए हमारी पार्टी एक परिवार है। यहां सभी लोग परिवार की तरह ही रहते हैं। बीते दिन ही आपने देखा होगा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति भवन भी गए थे। उसमें गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थें। राहुल गांधी हमारे नेता है। प्रियंका जी प्रदेश की प्रभारी हैं। इन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लडे़ंगे।”

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago