Categories: Uncategorized

दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक की मौत, 2 घायल

बलिया के रसड़ा क्षेत्र में दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो पक्षों के खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक घटना सिंगही चट्टी के समीप शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास की है। जहां दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद चाकू चल गए। इसी दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र चौहान, 25 वर्षीय मंयक चौहान और 23 वर्षीय सुनील बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सिंगही चट्टी स्थित काली मंदिर के समीप खड़े युवकों से तीनों की कहासुनी हो गई।

कहासुनी बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों में चाकूबाजी होने लगी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। चाकूबाजी में देवेंद्र और मयंक बुरी तरह घायल हो गए थे। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जहां वाराणसी जाते समय देवेंद्र चौहान की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago