बलिया के बांसडीह में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कस्बे के वार्ड नंबर एक में शनिवार की सुबह कुआं में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है।
घटना बांसडीह कस्बा स्थित वार्ड नंबर एक में हुई। जहां शनिवार की सुबह शारदा वर्मा के लिए काल बन कर आई। 50 वर्षीय शारदा कुंए के पास बैठे थे। इसी दौरान वह अंसतुलित होकर कुएं में गिर गए, जिससे तेज आवाज आई। शोर सुनकर ही आसपास के लोग दौड़कर कुएं के पास पहुंंचे।
लोगों ने शारदा को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद कोतवाल श्रीधर पाण्डेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…