Categories: बलिया

मेले में बाइक ले जाने से मना किया तो पुलिसकर्मियों से की मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलियाः सहतवार में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर की बताई जा रही है जहां मेले में बाइक ले जाने से मना करने पर युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। फिलहाल आरोपी तीनों युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जानकारी के मुताबिक दशहरा मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है। घटना वाले दिन यानि शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास सिपाही बलराम, अविनाश मौर्य व नरसिंह पटेल की ड्यूटी थी। मेले में काफी भीड़ बढ़ रही थी जिसे देखते हुए पुलिस ने बाजार की तरफ वाहनों को जाने से रोक दिया।

इसी बीच तीनों युवक वहां पहुंचे और वाहन अंदर ले जाने के जिद पर अड़ गए। उन्होंने पुलिस से काफी बहसबाजी की। लेकिन बात तब ज्यादा बढ़ गई जब तीनों युवक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर लगे। इससे तीनों जवान घायल हो गए। वहीं घटना के बाद भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने प्रदीप कुमार राजभर, घनश्याम व अनन्त निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुकदमा कायम करते हुए न्यायालय भेज दिया।

इधर सिकंदरपुर शहरा मेले में दुर्गा मैदान में दो पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले कुछ युवकों में कहासुनी हुई तो पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया लेकिन पुलिस के जाते ही कुछ देर बाद दोनों तरफ से दर्जनों की संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इसके बाद एक-दूसरे पर लाठी व ईट-पत्थर चलाने लगे। इसमें हरींद्र पासवान व राकेश तुरहा घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मोर्चा संभाला।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago