बल‍िया-नशे में धुत पुलिस वाले ने मंद‍िर के पुजारी को मारी गोली, हालत गंभीर

बल‍िया में  एक पुल‍िसकर्मी  की गुंडागर्दी सामने आई है । खबर के मुताबिक  नशे में धुत पोलिस वाले ने  मंद‍िर के पुजारी को गोली मारी दी। यह घटना गुरुवार की है जब नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने अपने म‍ित्र के साथ मिलकर मंदिर के पुजारी को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। घटना ज‍िले के ज‍िग‍िरसर गांव की बताई जा रही है । पुजारी की हालत गंभीर देख च‍िक‍ित्‍सकों ने घायल को बनारस र‍िफर कर द‍िया।

पुलिस के मुताब‍िक चेतेश्वरनाथ के मंदिर के पुजारी राम नारायण दास गुरुवार की रात मंदिर में भजन-कीर्तन कर रहे थे। उसी दौरान नशे में धुत अम‍ित स‍िंह और अनुराग उपाध्‍याय मंद‍िर की दीवार फांदकर वहां आ जाते हैं। इस बात को लेकर पुजारी से उनकी नोंकझोंक होती है। कहासुनी के दौरान गुस्‍से में आए युवक ने अपनी बंदूक न‍िकाली और पुजारी को गोली मारकर मार दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वहीं खून से लथपथ पुजारी को स्‍थानीय लोगों की मदद से अस्‍पताल पहुंचाया गया।

इस घटना में खेजुरी पुलि‍स ने रामचंद्र दास की तहरीर पर अम‍ित स‍िंह और अनुराग उपाध्‍याय के ख‍िलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर ल‍िया। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है क‍ि अम‍ित स‍िंह पुल‍िस व‍िभाग में तैनात है और वह छुट्टी पर घर आया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago