Categories: देश

नेपाल में 10 पर्सेंट कमीशन पर बदले जा रहे पुराने नोट, 1 करोड़ के साथ 10 गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने नोटबंदी के दौरान बंद कर दिए गए पुराने नोटों को कमीशन पर बदलने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है. गाजियाबाद से 10 कारोबारियों को एक करोड़ रुपये के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पता चला है कि नेपाल में इन नोटों को कमीशन पर बदला जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कवि नगर से दो गाड़ियों में रखकर नेपाल ले जाए जा रहे एक करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त किए गए हैं. पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कारोबारी हैं.

गिरफ्तार कारोबारियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे पुराने नोट बदलने नेपाल जा रहे थे. पहले ये कारोबारी भारत में एक पर्सेंट कमीशन पर पुराने नोट ले लेते हैं, फिर नेपाल में उन्हीं नोटों को 10 पर्सेंट कमीशन</a> पर बदल दिया जाता है.

गाजियाबाद के SSP वैभव कृष्ण ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी काफी अहम साबित होगी, इनकम टैक्स विभाग को भी जानकारी दे दी गई है. पुलिस को जांच में पता चला है कि नेपाल में कसीनो के अंदर भारत में बंद कर दिए गए पुराने नोटों को बदलने का धंधा चल रहा है.

पुलिस को नेपाल के ऐसे कुछ कसीनो के नाम</a> भी पता चले हैं. पुलिस ने बताया कि पुराने नोट बदलने का यह पूरा खेल दो चरणों में चल रहा है. पहला चरण भारत से इन्हें नेपाल पहुंचाने का है, जिसमें एक पर्सेंट कमीशन पर काम होता है.

वहीं दूसरे चरण में नेपाल में इन्हें बदला जाता है, जिसमें 10 पर्सेंट कमीशन मिलता है. भारत से नेपाल ले जाकर पुराने नोट बदले जाने का यह गोरखधंधा करने वाले जालसाज चेन में काम करते हैं और लंबे समय से इस काम को करते आ रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

20 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago