कोई घूस मांगे तो घूंसा दो और तब भी न सुने तो जूता दो- बैरिया विधायक

बलिया- बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को विवादास्पद सलाह दे डाली। विधायक ने कहा कि कोई घूस मांगे तो घूंसा दो और फिर भी नहींं माने तो उसे जूता दो। विधायक के इस बयान को लेकर अब तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

दरअसल, जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर पहुंचे विधायक ने पहले तो यहां अधिकारियों और कर्मचारियों पर जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद यहां मौजूद लोगों से बोले, ‘कोई भी कर्मचारी या अधिकारी आपसे रिश्वत मांगता है तो उसकी आवाज को रिकॉर्ड कर लें और मेरे सामने प्रस्तुत करें।’ विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ‘कोई घूस मांगे तो घूंसा दो, तब भी नहीं माने तो जूता दो।’

बीजेपी विधायक का यह तेवर तब सामने आया है जब उनके भतीजे ने कानूनगो के साथ मारपीट की, जिसके खिलाफ राजस्व कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। भतीजे के खिलाफ कार्रवाई से खफा बीजेपी विधायक ने कहा, ‘तहसील की हालत वेश्यालय से भी बदतर हो गई है। मैं विधायक रहूं या न रहूं लेकिन तहसील पर रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों को नहीं रहने दूंगा।’

उन्होंने कहा कि तहसील में अधिकारी व कर्मचारी मर्यादा भंग करके काम करेंगे तो मर्यादा भंग होगी। विधायक ने यहां तक चेतावनी दे डाली कि अभी तो कार्यकर्ता मर्यादा भंग कर रहे हैं, अगर तब भी रिश्वतखोर नहीं सुधरे तो विधायक होते हुए मैं खुद मर्यादा भंग करूंगा।

बीजेपी विधायक ने कहा, ‘मेरा राजनीतिक जन्म चूड़ी पहनकर नहीं, हथकड़ी पहनकर हुआ है। द्वाबा की जनता के हित व कार्यकर्ताओं के लिए मैं कुछ भी त्याग कर सकता हूं।’ इसके बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार व तहसीलदार दूधनाथ राम से कहा कि विरासत, खेतों की पैमाइश में 10 हजार से 15 हजार तक रिश्वत ली जा रही है, यह बन्द होना चाहिए।

बीजेपी विधायक तहसील में पहुंचकर जब अफसरों व कर्मचारियों को रिश्वतखोरी का पाठ पढ़ा रहे थे, उस वक्त उनके भतीजे की दबंगई के खिलाफ सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक व लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इसके चलते सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमि विवाद के मामलों में अधिकारियों को काफी परेशानी हुई। लेखपाल, कानूनगो से सम्बंधित कार्यों के लिए आए आम लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago