बलिया- दो महीने से किडनैप लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

बलिया।
जनपद के रेवती थाना अंतर्गत नगर पंचायत में पिछले दो माह से अपहृत किशोरी को शनिवार को आरोपी के चुंगल न सिर्फ आजाद कराया बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

पुलिस की माने तो रेवती थाना के इंस्पेक्टर को मुखबीर से सूचना मिली कि किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी अपहृत किशोरी के साथ रेलवे स्टेशन पर है जो कहीं भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिस ने स्टेशन पर पहुंच पुलिस टीम घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार साहनी को धर दबोचा। वहीं उसके कब्जे में पीड़ित अपहृता किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त कराया।

पुलिस ने आरोपी को इस मामले में धारा 363,366376 आईपीसी एवं 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में
एसआई विजय प्रताप सिंह, कांता पाल, निधि शर्मा शामिल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago