पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी, पीड़ित किशोरी को किया बरामद

बलिया। नगरा थाना पुलिस ने शनिवार को रेप के आरोपी को रसड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं पीड़ित किशोरी को भी बरामद करने में सफलता हासिल किया। पुलिस ने किशोरी को महिला पुलिस के संरक्षण मे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की माने तो मुखबीर से सूचना मिली कि रेप का आरोपी युवक देवढिया निवासी श्रीराम राजभर पीड़ित किशोरी को लेकर रसड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ा है जो ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसआई सुनील स़िंह अपने हमराहियों के साथ रसडा रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को महिला पुलिस के संरक्षण मे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक देवढिया निवासी श्रीराम राजभर एक किशोरी को 3 जून को बहला फुसलार कह़ी भगा ले गया था इसकी प्राथमिकी 30 जून को दर्ज की गई थी। पुलिस ने किशोरी की पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रेप, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया था। जो शनिवार की सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago