बलिया- चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुई महिला की दर्दनाक मौत

बलिया।
जनपद के अंतिम छोर पर स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर तड़के सुबह करीब साढ़ं चार बजे चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक महिला ट्रेन के जद में आ गयी है। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। दुर्घटना इतना भयंकर था कि महिला शव क्षत विक्षत हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गयी। सामाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।

जानकारी के अनुसार तड़के चार बजकर तीस मिनट पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंची। उक्त ट्रेन में एक महिला बोल बम से वापस आ रही थी। उसको सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरना था,लेकिन तड़के सुबह समय होने के कारण महिला नींद में होने के कारण स्टेशन समझ में नहीं आया। जब ट्रेन प्लेटफार्म से चलने लगी तब महिला ट्रेन से उतरने लगी उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसके शरीर के कई टुकड़ों में कट गया। स्टेशन पर दर्दनाक हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर जीआरपी के लोग पहुंच कर शव को पहचानने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद जीआरपी द्वारा बलिया ले जाया गया।और पहचान करने के लिए शव गृह में रखा गया।जीआरपी के लोगों ने बताया कि अगर पहचान नहीं होगी उसके बाद पोस्टमार्टम की करवाई जाएगी। सामाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago