बलिया- लाखो रूपये की शराब के साथ पिकअप बरामद, तस्कर फरार

बलिया
जनपद पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता​ मिली है। हल्दी थाना पुलिस करीब चार लाख रूपये कीमत के अवैध शराब के साथ एक पिकअप को जब्त किया है। वहीं तस्करी में लिप्त दो लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहें।

पुलिस की माने तो थानाध्यक्ष हल्दी को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप नम्बर UP 60 AT 0576 पर कमलेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी बजीरापुर थाना कोतवाली बलिया व एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ उपरोक्त पिकअप को चलाकर बलिया के तरफ से आने वाला है। उसके ढ़ाले में अवैध शराब है। जो बिहार ले जाने की फिराक में है ।

सूचना मिलते ही हरकत में आये थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ नीरुपुर चौराहे पर पहुंचकर चेकिंग करने लगे कि कुछ देर बाद बलिया की तरफ से एक छोटी वाहन आती हुई दिखायी पड़ी। जिसको टार्च की रोशनी से उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त वाहन का चालक पुलिस को देखकर सीताकुण्ड की तरफ से तेजगति बढाकर चैन छपरा की ओर गाड़ी लेकर भागने लगें। उक्त दोनों शराब तस्कर द्वारा जवही घाट से पहले वाहन संख्या UP 60 AT 0576 को रोक कर अंधेरे का लाभ उठाते हुये फरार हो गये । थानाध्यक्ष हल्दी मौके पर पहुंचकर वाहन के ढ़ाले को खोल कर चेक किया गया तो कुल 150 पेटी में 7200 शीशी, जिसपर BURST CURRENT अंकित है । इस सम्बन्ध में थाना हल्दी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है,तथा फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिउ प्रयास जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago