CM योगी से मिले जेएनसीयू के वीसी, विवि से गाजीपुर व मऊ को सम्बद्ध करने का किया अनुरोध

बलिया-  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कालेजों की संख्या बढ़ाने व अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। विवि के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने बीते शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विवि के विकास को हर सम्भव मदद देने का भरोसा जताया है।
कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री से लखनऊ में सार्थक वार्ता हुई। कहा कि मैंने सीएम से विश्वविद्यालय के समग्र विकास एवं गाजीपुर तथा मऊ जनपद के कॉलेजों को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया से सम्बद्ध किये जाने हेतु अनुरोध किया। कहा कि मुख्यमंत्री जी खुद ही विवि के विकास पर नजर बनाए हुए हैं। इसके पहले इसी गुरुवार को कुलपति श्री सिंह ने अपर सचिव उच्च शिक्षा संजय अग्रवाल से भी मुलाकात की थी। जिस दौरान उन्होंने विवि परिसर में कक्षाओं के संचालन के लिए पदों का सृजन, विवि के कार्यक्षेत्र को विस्तारित करने आदि मांगें रखी थी। जिस पर अपर सचिव ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया था। कुलपति ने कहा कि यदि जननायक चंद्रशेखर विवि से गाजीपुर व मऊ जिले भी जुड़ जाएंगे तो वहां के लोगों को सहूलियत रहेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago