बलिया डेस्क : बलिया में एक सामजिक संगठन की पहल पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी कर देह व्यापार में धकेली गई एक 15 वर्षीय किशोरी को मुक्त करा लिया।
पुलिस ने इस मामले में किशोरी की एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मुहल्ले में कल पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर एक 15 वर्षीया किशोरी को मुक्त कराया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की पहल पर पुलिस ने किया।पुलिस ने इस मामले में बलिया शहर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में महिला के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है तथा उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । उन्होंने बताया कि किशोरी बिहार की रहने वाली है और गिरफ्तार महिला उसकी रिश्तेदार है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…