बलिया डेस्क : जिला अस्पताल में किडनी के मरीजों के उपचार की बेहतर सुविधा के लिए 4 और डायलिसिस मशीनें लगाई गई है। अब तक सिर्फ छह मशीनें ही लगी थी। जिससे प्रतिदिन 16 मरीजों की डायलिसिस ही हो पाती थी। जबकि ओपीडी में प्रतिदिन 20-25 मरीज उपचार कराने आते हैं। ऐसे में बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर चार और मशीनें लगाई गई है।
जिला अस्पताल में किडनी के मरीजों की संख्या बढऩे से चार और डायलिसिस मशीनें मंगाई जानी थी। इसका आर्डर भी बीते मार्च महीने में दिया जा चुका था और जल्द ही मशीनें उपलब्ध होने की संभावना थी। अब वह चार मशीनें जिला अस्पताल में आ चुकी है। ऐसे में अब सिर्फ उन्हीं मरीजों को रेफर किया जाएगा, जिन्हें किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता पड़ेगी।
सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 16 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जाती है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये और चार मशीनें मंगाई गई है। जिले में किडनी प्रत्यारोपण की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए मरीजों को रेफर करना पड़ता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…