बलिया के सिकंदरपुर में पेड़ से लटकता हुआ मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप !

(बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव के बाहर गुरुवार की सुबह पेड़ से लटकता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर थाने लेकर चली आई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिवान कला निवासी दूधनाथ राम (55 वर्ष) बहुत समय पहले से ही सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा बाजार में ही रजाई और गद्दा भरने का काम करते थे। यदि ग्रामीणों की मानें तो भी परिजनों के साथ वही रहते थे और कभी- कभार ही गांव में आया करते थे। गुरुवार की सुबह उक्त व्यक्ति का शव एक पेड़ से गांव के बाहर लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति को किस प्रकार वहां लाकर लटकाया गया या वह व्यक्ति आत्महत्या किया अभी यह एक रहस्य बना हुआ है। इस दौरान पुलिस भी कुछ बताने से इंकार कर रही है। वहीं लोगों की माने तो सुखपुरा में हुई चोरी में मृतक का छोटा बेटा आरोपित है जो अभी तक जेल में ही है। वैसे देखा जाए तो सिकंदरपुर में पिछले एक महीनों से अपराध का ग्राफ बढ़ा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago