बलिया में गुरुवार रात बदमाशों ने एक शख्स की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मौजा रघुनाथपुर गांव के राजबली राजभर(40) आरा मशीन पर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार रात को खाना खाकर वह पास में ही मक्के के खेत में निगरानी करने के लिए चला गया। गुरुवार को रात में किसी समय बदमाशों ने धारदार हथियार से राजबली के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
आसपास के लोगों ने जब शुक्रवार सुबह देखा कि राजबली अभी तक चारपाई पर सो रहा है। इस दौरान लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन देखा कि चारपाई के नीचे खून गिरा पड़ा है और सिर फटा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि किसी ने राजबली की हत्या कर दी।
इसके बाद सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रविंद्र कुमार के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच कर, जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…