शादी में फरमाइशी गाने को लेकर विवाद, कई राउंड फायरिंग, 9 घायल

बलिया के उभाव थाना इलाके में देर रात शादी की बारात में नाच गाना को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। फरमाइशी गाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों का विवाद उस समय खूनी हो गया, जब एक पक्ष द्वारा अवैध असलहे से फायरिंग प्रारंभ कर दी गई। इस फायरिंग में गोली लगने से नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात में उभांव थाना अंतर्गत उभांव गांव में मुन्ना राजभर के घर शादी थी। उस में बारात आई थी, जिसमें नाच हो रहा था, जिसमें दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान न सिर्फ ईंट पत्थर चले, बल्कि दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी किया। फायरिंग में 9 लोगों को लगे छर्रे लगे है। आधा घंटे से अधिक समय तक चले उपद्रव की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित परिवार ने 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन 100 नम्बर पुलिस भी पहुंचने में काफी देर कर दी।

सभी घायलों को बारातियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उभांव पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनावपूर्ण शांति है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago