घोसी के बसपा सांसद अतुल राय के घर कुर्की का आदेश हुआ चस्पा

उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनिर्वाचित सांसद अतुल राय के अदालत में हाजिर ना होने पर उनके घर पर कुर्की के नोटिस चस्पा किया गया है. उन पर एक पूर्व छात्रा की शिकायत पर वाराणसी के लंका थाने में रेप का मामला दर्ज गया है. रेप के आरोप में फरार अतुल राय ने सर्वोच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत लेने का प्रयास किया था. फरारी काटने के दौरान ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी सांसद को शिकस्त देने वाले अतुल राय समर्पण करने के प्रयास में हैं, लेकिन उनकी तलाश में लगी पुलिस ने वाराणसी में उनके आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है.

लोकसभा चुनाव के दौरान ही अतुल राय पर रेप का आरोप लगा था, जिसके बाद से वे फरार चल रहे हैं. उन्होंने उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन उन्हें कहीं भी राहत नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने अदालत में समर्पण की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद पुलिस ने कुर्की का आदेश जारी किया है.

घोसी से सांसद अतुल राय को खोजने में पुलिस की सभी टीमें नाकाम साबित हो चुकी हैं. अपराध शाखा का सर्विलांस सेल भी उनका पता लगाने में असफल रहा. आत्मसमर्पण की अर्जी और गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज होने से सांसद के सामने जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है लेकिन वह पुलिस से भागते फिर रहे हैं.

अतुल कुमार राय पर बलिया की एक युवती ने बनारस के लंका थाने में रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के मुताबिक, अतुल राय युवती को लंका स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में झांसा देकर ले गए और उनका यौन शोषण किया.

युवती ने उन पर यह आरोप भी लगाया है कि बसपा नेता रेप के बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाते रहे हैं. रेप का आरोप लगने के बाद भी लोकसभा चुनाव में बसपा के अतुल राय ने भाजपा के सांसद हरिनारायण राजभर को 1,22,018 हजार मतों से हराया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago