बलिया- एक दिन पहले यानि बुधवार की दोपहर में आयी तेज आंधी में खम्भों व तारों के धराशायी हो जाने का दंश गुरुवार को भी झेलना पड़ा। शहर और गाँव k इलाकों में पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी 100 से अधिक गांव बिजली से वंचित रहे। बिजली संकट के चलते पानी की किल्लत भी बढ़ गयी है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बिलबिला गए।
बुधवार को दोपहर बाद आयी तेज आंधी ने गर्मी से कुछ देर के लिए राहत तो दी लेकिन आंधी इतनी जबरदस्त थी कि तमाम जगहों पर बिजली के पोल व तार टूट गिर गये, जिससे आपूर्ति बाधित रही। शहर में एक हिस्से की बिजली काटकर दूसरे हिस्से में आपूर्ति कर किसी प्रकार कामचलाऊ इंतजाम किए गए। बत्ती गुल होने से पानी का संकट भी गहरा गया।
स्थानीय विद्युत सब स्टेशन से सम्बद्ध 100 से अधिक गांवों में बुधवार को पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। गुरुवार को लगभग 12 बजे दिन बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी। हालांकि तमाम गांवों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार बुधवार को आयी तेज आंधी में मुनछपरा गांव के पास मेन लाइन के तार पर पेड़ टूटकर गिर गया था, जिसकी वजह से आपूर्ति बंद हो गई। पुन: तार जोड़ने कर आपूर्ति बहाल की गई। तबतक दीघार विद्युत सब स्टेशन से तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आपूर्ति बंद हो गयी। बुधवार की पूरी रात तथा गुरुवार के दोपहर तक बिजली की आपूर्ति पुरे जिले में ठप रही।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…