Categories: बलिया

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज, बलिया के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की हुई सघन चेकिंग

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। परीक्षा 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होगी। भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। बलिया में भी कुछ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है। बलिया के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए।

अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी जुट गए थे, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें केंद्र में एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए।

जानकारी के मुताबिक बलिया में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इनमें लगभग 61,000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 2 पालियों में होगी। परीक्षा के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। परीक्षा को सुचिता और शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस महकमा ने पूरी तरह से कमर कस लिया है।

बलिया में रात से ही अभ्यर्थियों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था।विभिन्न जनपदों से परीक्षार्थी बलिया परीक्षा देने आये हुए हैं। ऐसे में पुलिस महकमा अलर्ट पर है। पुलिस ने पिछले दिनों पूरी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें दलालों के बारे में सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए एसपी द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है। वहीं सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago