Categories: बलिया

बलिया में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

बलिया में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट और तहसील के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर एक दिन कार्य बहिष्कार करते हुए इसमें प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को सौंपा।

संघ जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि इस माँगों के क्रम में पिछले साल 16 से 20 अक्तूबर तक सभी कर्मचारीगण वर्क टू रूल कार्य पर रहे और 21 अक्टूबर को सभी जनपद मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना व मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया था। यह भी निर्णय हुआ था कि शासन 19 फ़रवरी तक कुछ माँगों के संबंध में राजस्व परिषद की संस्तुतियों के आधार पर शासनादेश निर्गत कराने व अन्य माँगों का सम्मान जनक निस्तारण करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन समस्याओं का निराकरण नही हुआ।

प्रान्तीय संघ ने 17 अगस्त तक तक कोई संज्ञान न लेने के कारण गुरुवार को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपा गया है। यह भी कहा कि अगर 17 सितंबर तक मांगों को नहीं माना गया तो आन्दोलन के द्वितीय चरण में 18 सितंबर को समस्त कर्मचारीगण व पदाधिकारी पूज्य गांधी प्रतिमा, हजरतगंज लखनऊ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मंत्री संजय भारती, सुमन्त सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago