Categories: बलिया

बलिया में पुलिस जवानों की बस पलटी, 29 जवान घायल, 10 की हालत गंभीर

बलिया में पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस पलट गई। इस हादसे में 29 जवान घायल हो गए हैं, वहीं 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों का बलिया जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवान छठ पूजा में ड्यूटी के लिए रोहतास से सीवान जा रहे थे। इसी दौरान यूपी-बिहार बार्डर पर पेट्रोल पंप के पास रात 12.30 बजे बस पलट गई। बस हाईवे से 3-4 पलटी खाते हुए नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बस में बिहार आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन के जवान थे। घायल जवान अमित पांडेय ने बताया कि हम लोग सीवान जा रहे थे। बस में 40 लोग सवाल थे। इस बस को सीवान मेजर ने भेजा था। बस की हालत बहुत खराब थी, चारों पहिए खराब थे। रूक-रूक कर 4 जगह हवा भराई गई। इसके बाद बस ने 4 बार पलटी खाई और खाई में जा गिरी। हमारे साभ 2 बस और ट्रक भी थे सभी बसों की हालत खराब थी।

एसपी विक्रांत वीर ने बताया 29 जवान घायल हैं। सभी की हालत स्थिर है। बिहार आर्म्स पुलिस के जवान देवेंद्र कुमार पासवान, संतोष कुमार सिंह, अमित पांडेय, गोल्डन कुमार ओझा, सोनू कुमार उपाध्याय, विकास कुमार, आशुतोष कुमार, रोहित राज, नेहान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

घायल जवान आशुतोष कुमार ने बताया कि हम लोग दीपावली, छठ पूजा के लिए सिवान बिहार ड्यूटी के लिए जा रहे थे। वहीं हमारी बस खाई में गिर गई और हमारे जवान घायल हो गए। हम लोग बीएमपी 18 डुमरांव से हैं। प्राइवेट बस थी। चालक का पता नहीं चल पाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago