Categories: बलिया

बलिया निवासी चौकी इंचार्ज की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

बलिया निवासी संजय सिंह की अचानक मौत हो गई। वो सोनभद्र जिले में बीना चौकी इंचार्ज के रूप में तैनात थे। उनके मौत की ख़बर लगते ही पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से संजय सिंह की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एनसीएल बीना की कालोनी परिसर स्थित बी टाइप आवास में चौकी इंचार्ज संजय सिंह रहते थे। संजय सिंह मूल रूप से बलिया के दोकटी के रहने वाले थे। परिवार के लोग वाराणसी में रहते हैं। सोनभद्र में आवास में उनके साथ सत्येंद्र सिंह रहते थे, उन्होंनेने सुबह बिस्तर पर संजय सिंह को बेचैन देखा तो चौकी के पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद संजय सिंह को आवासीय परिसर में स्थित अटल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर बीना महाप्रबंधक इंद्रजीत सिंह, शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, रेणुसागर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ पंहुचकर दुख व्यक्त किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago