गड़वार- गोली मारकर भाग रहे थे बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई

दरअसल, गड़वार थाना क्षेत्र के गांव बलेसरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब कैश फार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट सुनील यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने सुनील को उस समय गोली मारी जब वह फाइनेंस के रुपयों की वसूली करके वापस आ रहे थे। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जग गए। इधर बदमाश सुनील के पास से रुपयों से भरा बैग असलहा लहराते हुए लेकर भागने लगे। बदमाशों को भागता देख ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सामने ही ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुनील ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी श्रीपर्णा गांगुली बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट के पचास हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago