रसड़ा में इंसानियत शर्मशार, बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला

बलिया  में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ  कलियुगी बेटे ने पिता को पीट पीट कर मार डाला।  खबर के मुताबिक रसड़ा नगर के श्रीनाथ बाबा चौराहे के समीप का जब सोमवार की रात पैसे के लिए पुत्र व पिता में विवाद हो गया।

इस दौरान नशे में धुत कलियुगी पुत्र ने पिता को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धर-पकड़ में लगी है।

नगर के श्रीनाथ बाबा चौराहा राजभर बस्ती निवासी गौरीशकर राजभर 65 की कोयले की दुकान है। वह सोमवार को 500 रुपये का कोयला बेचकर घर चले गए। इस बीच उनके छोटे पुत्र त्रिलोकी राजभर ने अपने पिता से पैसा छीन लिया शराब खरीदकर पी गया।

शराब पीने के बाद जब त्रिलोकी घर पहुंचा तो पिता ने उससे पैसे मागे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही चला गया और नशे में धुत त्रिलोकी ने डंडे से पिता गौरीशकर पर प्रहार करना शुरू दिया।

लोग जब तक बीच-बचाव करते गौरीशकर की हालत गंभीर हो गई। गाव वालों ने घायल गौरीशकर को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने त्रिलोकी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

(नशा अपराध को प्रेरित ही नहीं करती बल्कि खून को ही खून का प्यासा बना देती है)

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago