बलिया- नाबालिग से पहले किया रेप फिर बेहोश कर ले गया दिल्ली

बलिया- जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में शौच करने जा रही एक नाबालिग बालिका के साथ उसी के गांव के एक युवक ने बलात्कार करने के बाद तीन घंटे तक डरा धमकाकर खेत में बैठाए रखा। उसके बाद लड़की को बेहोश करके दिल्ली लेकर चला गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान जब नाबालिग लड़की पकड़ी गई तो युवक फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को चाइल्ड लाइन के हवाले करने के साथ इसकी सूचना बलिया पुलिस को दी। बलिया के सहतवार थाने में आरोपी युवक गुड्डू राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर के खिलाफ धारा 363, 376, 323, 3/4 पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लड़की के साथ गांव में  रेप की वारदात 13 अप्रैल को हुई, उसके बाद आरोपी युवक लड़की को बेहोश करके दिल्ली ले गया। वहां लड़की की आंख खुली तो उसने खुद को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर असहाय स्थिति में पाया। रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उसे बिना टिकट पकड़ा, उसके बाद युवती को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।

युवती ने अपनी आपबीती बताई तो चाइल्डलाइन ने इसकी सूचना सहतवार थाने को दी। पुलिस द्वारा युवती के परिजनों को जब सूचना दी गई, तब जाकर परिजन उसे दिल्ली से बलिया लेकर आए। युवती ने सहतवार थाने में इस घटना की लिखित तहरीर दी पुलिस ने सहतवार थाना के हरपुर निवासी गुड्डू राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर पर धारा 363, 376, 323, 3/4 पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। अभी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चाइल्डलाइल के सहयोग लड़की 27 मई को घर आई, उसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 2 जून को यह मुकदमा दर्ज किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago