बलिया की हवा में घुला जहर, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, बढ़े सांस रोगी

उत्तरप्रदेश में दीपावली का जश्न लोगों ने धूमधाम से मनाया, खूब आतिशबाजी की, जमकर पटाखे फोड़े। इसके बाद से कई जिलों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। बलिया में भी प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में रहा। गुरुवार को जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 225 था, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।

हवा में प्रदूषण खटारा वाहनों के कारण भी बढ़ गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में जिले की हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 211 माइक्रो ग्राम प्रतिघन मीटर है। दीपावली से पहले यह 126 माइक्रो ग्राम प्रतिघन मीटर था। 25 अक्टूबर की दोपहर को 180, शाम को 191 दर्ज किया गया। जबकि बुधवार की सुबह 195 और 207 तक रहा।

पीएम 10 की मात्रा 225, सल्फर डाइआक्साइड 43, नाइट्रोजन डाइआक्साइड 10 दिखाई पड़ा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रैंकिंग के हिसाब से यह स्तर हवा की खराब गुणवत्ता का है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हवा में घुलनशील पीएम 2.5 की मात्रा 60 माइक्रो ग्राम प्रतिघन मीटर रहने पर रोगी बढ़े हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 0-50 के बीच में हो तो अच्छा है। 51 से 100 के बीच में संतोषजनक स्थिति है, इसमें संवेदनशील लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। 101-200 के बीच में थोड़ा प्रदूषित की स्थिति मानी जाती है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 201-300 खराब स्थिति होती है। ऐसे में ह्दय रोग से पीड़ित लोगों को असुविधा हो सकती है। 301 से 400 के बीच में बहुत खराब स्थिति और 401-500 के बीच में होने पर गंभीर आपातकाल कहा जाता है।

बलिया जिला अस्पताल के श्वास रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रमन कुमार झा का कहना है कि पटाखों से निकलने वाले केमिकल से प्रदूषण फैलता है। इससे दमा, एलर्जी, सीओपीडी के मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए इम्युनिटी पावर को बढ़ाएं, मास्क लगाएं। सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago