Categories: बलिया

बलिया: गड़हा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, कई कलाकार लेंगे शिरकत

यूपी और बिहार के सीमा पर स्थित भरौली घाट पर आयोजित होने वाले इस गड़हा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हैं। कोरोना के 2 साल बाद यह कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें सांसद रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ ही भोजपुरी के कई स्टार भी शामिल होंगे।

बता दें कि अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से जुड़े गड़हा विकास मंच के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। भोजपुरी अभिनेता, गायक और कलाकारों के लिए साल 2001 से यह कार्यक्रम हर साल होता है। कोरोना काल के चलते सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इस बार उत्साह के साथ समारोह मनाने की तैयारी है।

इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के लोग जुट गए हैं और तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बुधवार को भोजपुरी अभिनेता सिंगर गोपाल राय द्वारा इसका पोस्टर जारी करते हुए बताया कि आगामी 5 नवंबर को शाम 5 बजे से गड़हा महोत्‍सव आयोजित होगा।

आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि हरिशंकर राय की स्मृति में यह गड़हा महोत्सव किया जाता है। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार के भोजपुरी के कलाकार जुटते हैं। महोत्सव में जहां छोटे कलाकारों के प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने की पहचान मिलती है वहीं दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी के चलते काफी संख्या में दर्शक भी पहुंचते हैं।

आयोजन समिति द्वारा जारी लिस्ट में बताया गया कि कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन व दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा भरत शर्मा व्यास, गोलू राजा, मोहन राठौर, आलोक कुमार, प्रवेश लाल यादव, मनोहर सिंह, प्रणव सिंह कान्हा, अमित रंजन, विजय चौहान सहित अन्य गायक व कलाकार मौजूद रहेंगे। इसी तरह गायिकाओं में शिल्पी राज, आर्य नंदिनी, अलका सिंह, अनुपमा यादव, राधा श्रीवास्तव, डिंपल सिंह और अनुभा राय भी अपना अभिनय प्रस्तुत करेंगी। वहीं अभिनेत्रियों में आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, ऋतु सिंह और डिंपल सिंह भी मंच पर अपना अभिनय प्रस्तुत करेंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago