Categories: बलिया

बलियाः माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनेगा फोरलेन सड़क, जल्द होगा सीमांकन

बलिया के माल्देपुर से कदम चौराहा तक 48.95 करोड़ की लागत से 4.445 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। इसको लेकर एनएचएआई की ओर से जल्द ही टेंडर होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सीमांकन भी शुरू होगा।

बता दें कि एनएच 31 पर माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक हमेशा जाम की स्थिति रहती है। टू लेन सड़क होने से आए दिन जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कन युक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी है।

इसके लिए अलग अलग चरणों में काम शुरु होगा। पहले चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य कराया जाएगा। आजमगढ़ एनएचएआई परियोजना निदेशक एसपी पाठक का कहना है कि बलिया में माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक की एनएच 31 को फोरलेन बनाया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिली है, जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य कार्य कराए जाएंगे।

जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। अब नगर से गुजर रहे एनएच 31 के चौड़ीकरण कार्य होना तय हो गया है। जिससे लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago