पारिवारिक कलह के बाद करीब करीब सुर्ख़ियों से गायब होने वाले मुलायम सिंह यादव बीते दिनों अचानक से एक बयान देकर सुर्ख़ियों में आ गए थे। दरअसल मौका था इस लोकसभा के आखिरी सत्र का जहाँ पर मुलायम सिंह यादव बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो भाजपा वालों को तो अच्छा लगा लेकिन सपा के नेताओं से यह बयान सुनकर कुछ बोला न जा सका। दरअसल मुलायम सिंह यादव ने अपने इस भाषण में सभी को आशीर्वाद देते हुए मोदी को लेकर बड़ा बयान दे डाला।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वह कामना करते हैं कि मोदी एक बार फिर से पीएम बने। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने न सिर्फ मोदी के लिए बल्कि संसद के सभी सदस्यों को लेकर कहा कि आप लोग फिर से चुनकर आएं। ऐसी वह कामना करते हैं। मुलायम सिंह के इस बायान के बाद से मीडिया में हंगामा मच गया और इस पर काफी चर्चा होने लगी।
अब इस पर आज़म खान ने बड़ा बयान दिया है। आज़म खान ने मुलायम सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने यह बात बोली नहीं है बल्कि उनसे कहलवाया गया है। आज़म खान ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का यह बयान सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ हुआ है। आज़म खान ने कहा है कि उनके मुंह में ऐसा बयान डाला गया है। आज़म खान का कहना है कि यह नेता जी का बयान नहीं है।
आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि वह कामना करते हैं कि संसद के सभी सदस्य वापस जीत के आएं। उन्होंने मोदी की तारीफ की थी। हालाँकि मुलायम सिंह यादव के इस बयान को लेकर लोगों का यह भी कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने मोदी की तारीफ नहीं की है बल्कि उन्होंने संसद की परंपरा को निभाया है। लोगों का कहना है कि पिछली बार मुलायम सिंह यादव ने मनमोहन सिंह के लिए भी ऐसी ही कामना की थी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…